Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कांगो कीवू लेक में डूबी नाव : क्षमता से अधिक लोग बैठने से हुआ हादसा , 50 से ज्यादा लोगो की मौत

कांगो | कीवू  लेक में नाव डूबने से 50 से ज्यादा  लोगो की मौत हो गई , क्षमता से अधिक लोगो को बैठाने के चलते डूब गई नाव , गुरुवार को हादसा होने की जानकारी लगा रही है , घटना का एक विडिओ अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

अफ्रीकी देश कांगो में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां की किवु झील में एक नाव डूब गई जिससे करीब 50 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूर्वी कांगो में किवु झील में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई. नाम डूबने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई.

नाव दुर्घटना के बाद करीब 23 शव बरामद किए गए हैं. गोमा – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (SADC) मिशन के कर्नल मोलाटेलो मोटाउ ने गुरुवार को बताया कि किवु झील पर नाव दुर्घटना के बाद करीब 23 शव बरामद किए गए हैं और 40 लोगों को बचाया गया है.

रॉयटर्स के अनुसार, घटनास्थल के अपुष्ट वीडियो में दो डेक वाली नाव शांत पानी में पलटने से पहले बगल की ओर झुकती हुई दिखाई दे रही थी. स्थानीय माइग्रेशन अथॉरिटी ने कहा है कि लगभग 45 पुरुष और 35 महिलाएं यात्रियों के रूप में रजिस्टर्ड थीं. उन्होंने कहा कि यह आंकड़े निश्चित नहीं हैं और यात्रियों की उम्र की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है.

Related posts

पालकी में निकले बाबा रामदेवजी, ध्वज पूजन कर निकला चल समारोह

Jansamvad Express Digital

चीन पर सख्त बाकी को राहत :ट्रंप ने चीन को छोड़ शेष देशो पर 90 दिन के लिए टेरिफ रोका

अखिल भारतीय कालिदास समारोह को लेकर चुनाव आयोग से अनुमति का इन्तजार

Leave a Comment