Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भस्म आरती में किए बाबा के दर्शन

उज्जैन || बाबा महाकाल के दरबार में कई फिल्मी सितारें भी भस्म आरती देखने और महाकाल का आशीर्वाद लेने आते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और विशेष पूजा-अर्चना की। एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भस्म आरती देखी। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव भी शेयर किया। महाकालेश्वर मंदिर पहुंची नुसरत भरूचा ने नंदी हॉल में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भस्म आरती से लेकर बाबा का शृंगार देखा। इस दौरान एक्ट्रेस काले रंग का सूट पहने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। एक्ट्रेस हाथ जोड़े एकटक बाबा का निहारती दिखीं। उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगाया हुआ था। दर्शन करने के बाद नुसरत बेहद ही खुश नजर आईं।

दर्शन के बाद नुसरत ने कहा कि वह महाकाल मंदिर दर्शन के लिए दूसरी बार आई हैं। नववर्ष पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए वह उज्जैन पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सभी दर्शन सुचारु रूप से हो गए और मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।

नुसरत ने कहा कि भगवान महाकाल को जल अर्पित करने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है, जो उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को शांति मिलती है और हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा रहती है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण किया , भोपाल राजधानी में राज्य्पान किया ध्वजारोहण

महाकाल मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन , देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई होली

Jansamvad Express Digital

डोनाल्ट ट्रंप पर 2024 राष्ट्रपति चुनाव के पहले संकट ,कोलोराडो की सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page