Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्‍जैन- गणतंत्र दिवस पर शिप्रा तट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव फहराएंगे राष्‍ट्रीय ध्‍वज

उज्जैन || मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला मैदान क्षेत्र में 26 जनवरी को राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे। कार्यक्रम में परेड के साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुतियां, शासन की विभिन्‍न योजनाओं पर आधारित विभागों की उपलब्धियों की आकर्षक झाकियां निकाली जाएगी। और विभिन्‍न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्‍थल पर लगाई जाएगी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे। बुधवार शाम को संभागायुक्‍त आशीष सिंह, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं के लिए आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने आयोजन स्‍थल पर साधु-संत, स्‍वतंत्रता सैनानी, मीसाबंदी, गणमान्‍य नागरि‍क, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बैठक व्‍यवस्‍था व्‍यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए। मुख्‍य आयोजन के दौरान शिप्रा नदी तट के ऊपर तिरंगा ध्‍वज फहराया जाएगा।संभागायुक्‍त श्री सिंह ने कहा कि ध्‍वजारोहण के पश्‍चात शिप्रा नदी पर मोटर बोटों से तीन रंगों के गुब्‍बारें छोडे जाएंगे। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने कार्यक्रम स्‍थल पर देश भक्ति की थीम पर आधारित साज-सज्‍जा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने विभिन्‍न शासकीय विभागों की शासन की योजनाओं पर आधारित झाकियां प्रदर्शि‍त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जानकारी दी गई कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के पश्‍चात चयनित स्‍कूलों के बच्‍चों द्वारा सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां दी जाएंगी। आयोजन स्‍थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  इन प्रदर्शनियों का अवलोकन गणमान्‍य नागरिक सप्‍ताहभर तक कर सकेंगे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, प्रभारी नगर निगम आयुक्‍त संतोष टैगोर, एडीएम अतेंद्र सिहं गुर्जर, एएसपी आलोक शर्मा सहित अन्‍य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

देवास एनएसयूआई कार्यकर्ता ने रोड पर फूल बरसा कर किया विरोध प्रदर्शन

Jansamvad Express Digital

नववर्ष पर प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर उमडेगा श्रद्धालु का जनसैलाब: महाकाल मंदिर में 20 लाख लोगो के आने का अनुमान

Jansamvad Express Digital

झारखण्ड प्रथम चरण सहित देश के दस राज्यों की 31 सीट पर वोटिंग जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment