Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी का केरल दौरा: कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री रेल संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार नई रेल सेवाओं को झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन शामिल हैं। इनमें नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-तंबरम अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और त्रिशूर और गुरुवायूर के बीच चलने वाली एक नई यात्री ट्रेन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री शहरी आजीविका को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे, जो स्ट्रीट वेंडरों के लिए वित्तीय समावेशन के अगले चरण की शुरुआत है। पीएम तिरुवनंतपुरम के श्री चित्रा तिरुनल आयुर्वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में पूजप्पुरा के नए डाकघर का भी उद्घाटन करेंगे। यह आधुनिक, प्रौद्योगिकी से सुसज्जित सुविधा केंद्र डाक, बैंकिंग, बीमा और डिजिटल सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करेगा, जिससे नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को और मजबूती मिलेगी।

Related posts

चौड़ीकरण में आड़े आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने पंहुचा प्रशासन , 13 मंदिर 1 मजार 2 मस्जिद और 2 जैन मंदिर विकास की जद में

Jansamvad Express Digital

इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया को चौंकाया, छोड़कर चल दिए G7 समिट, जानें किसका देने जा रहे साथ?

गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज असम जाएंगे

Leave a Comment