Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कैमूर:PMKSY योजना में रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार

कैमूर (कैमूर , बिहार) : विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि संरक्षण-सह-परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भमुआ (कैमूर) के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हैं— रविशंकर राम, सहायक निदेशक, और अंजनी कुमार, अभियंत्रण विशेषज्ञ।

दोनों ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत किए गए कार्यों के बकाया भुगतान के लिए किसानों से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता उमेश कुमार (गांव गम्हरियॉं, थाना अधौरा) और अरविंद कुमार (गांव कलहुँआ, थाना अहौरा) ने SVU, पटना में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने किसानों को धमकाया कि यदि 20,000 रुपये नहीं दिए गए तो बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा।

शिकायत की सत्यापन के बाद SVU ने ट्रैप लगाया और 29 जनवरी 2026 को रविशंकर राम को रिश्वत स्वीकारते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें हिरासत में लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि की।

SVU के एसपी चंद्रभूषण के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

और किसानों के हित में योजनाओं के दुरुपयोग को रोकने की सतर्कता को दर्शाती है।

 

 

 

Related posts

बीआरएस से कांग्रेस में गए 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग :दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट: मुकाबला NDA के सीपी राधाकृष्णन से

Jansamvad Express Digital

वैदिक घडी एप्लीकेशन लांच होने वाले दिन ही हुई हैक , प्रबंधक ने की सायबर विभाग में शिकायत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment