Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

होटल में श्रद्धालु के साथ लूट करने वाले बदमाश लगे पुलिस के हाथ , घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुची पुलिस

उज्जैन | इंदौर गेट क्षेत्र में स्थित एक होटल में दो दिन पहले बाहर से आए दो श्रद्धालुओ के साथ होटल के रूम में  घुस कर कुछ बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था , घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे , उक्त मामले में पुलिस ने तीन बदमाशो को आज सुबह मुखबिर की सुचना पर बडनगर रोड स्थित धरमबड़ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है ,, पुलिस को मुखबिर से जानकारी लगी थी की वारदात में उपयोग की गई लाल गाडी और सीसीटीवी में कैद हुए बदमाशो की तरफ दिखने वाले कुछ लोग गाडी बंद होने पर गाडी को धक्का लगाकर ले जा रहे है इसी पर तत्काल महाकाल थाना नगर पुलिस अधीक्षक ओपी मिश्रा ने एक टीम बनाकर आरोपी की पहचान करने रवाना किया था , पुलिस को देख उक्त लोग भागने लगे जिससे पुलिस की शंका विश्वास में बदल गई और पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ,आरोपी को भागने के दोरान गिरने से चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जाया गया जहा उनका प्राथमिक उपचार किया गया |

उक्त सभी बदमाश होटल में वारदात करने वाले ही निकले है सभी इंदौर के खजराना क्षेत्र के रहने वाले है वह आपराधिक रिकार्ड सुदा है |

Related posts

मोहन की सरकार में शिवराज बने विधायक, वही केबिनेट में भी कई दिग्गज पूर्व मंत्री की छुट्टी

Jansamvad Express Digital

घर से भाग कर उज्जैन आई युवती ने उज्जैन की होटल से लगाई छलांग

Jansamvad Express Digital

अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे के बाद : फ्लाइटो की टेस्टिंग ऑपरेशन और मेंटेनेंस जारी , 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page