Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

डी.के. शिवकुमार को मिला सरकार बनाने का न्योता, 3 जून को लेंगे CM पद की शपथ:राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भेजा आमंत्रण पत्र,

बेंगलुरु, 30 मई कर्नाटक में सियासी तस्वीर साफ हो गई है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया है।

राजभवन से जारी पत्र क्रमांक GS 57 GOB 2026 के अनुसार, राज्यपाल को 30 मई 2026 को शिवकुमार का सरकार बनाने का दावा पेश करने वाला पत्र मिला था। इसके जवाब में राज्यपाल ने उन्हें टीम के साथ शपथ लेने का न्योता दिया है।

कब और कहां होगा शपथ ग्रहण?

शपथ ग्रहण समारोह 3 जून 2026 को शाम 4 से 5 बजे के बीच लोक भवन परिसर में होगा। पत्र की प्रतिलिपि डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी भेजी गई है।

समर्थको में उत्साह

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की तस्वीर साफ होते ही डी.के. शिवकुमार के समर्थक विधायकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया है।राजभवन से न्योता मिलते ही समर्थक विधायक बेंगलुरु में शिवकुमार के आवास पर पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर आतिशबाजी की और ‘डीके-डीके’ के नारे लगाए। कई विधायकों ने कहा कि पार्टी ने मेहनती नेता को मौका देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

 

 

Related posts

भौरासा संजय नगर कॉलोनी पहुंचे विधायक सज्जन सिंह वर्मा  ,कॉलोनी के रहवासियों ने सुनाई विधायक वर्मा को अपनी समस्या

विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक बने डा सोलंकी

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Leave a Comment