Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे सहित देंगे कई बड़ी सौगातें

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेगे। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और टिहरी में एक हजार मेगावाट क्षमता वाले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है और सरकार तैयारियों में जुटी है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे करीब 213 किलोमीटर लंबा है और इसके निर्माण पर लगभग 11 हजार 963 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस एक्सप्रेस वे में एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर, एलिफेंट अंडरपास, सुरंग, पुल और इंटरचेंज जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय करीब ढाई घंटे रह जाएगा।

वहीं, टिहरी में बनने वाला एक हजार मेगावाट क्षमता का वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र देश का पहला ऐसा संयंत्र है, जो अतिरिक्त विद्युत उत्पादन में सहायक होगा और इसे ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related posts

5 हजार रुपए का इनामी फरार आरोपी पकड़ाया

jansamvadexpress

MP के 20 शहरों में भारी बारिश: राजस्थान में 167mm बरसात, सामान्य से 137% ज्यादा; हिमाचल में अब तक 69 की मौत

jansamvadexpress

महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 04 लाख से अधिक श्रधालुओ ने दर्शन किए : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सपत्नी पहुंचे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token