Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

आम आदमी पार्टी (आप) मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष बनी महापोर रानी अग्रवाल

आम आदमी पार्टी ने कुछ समय पहले ही प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी थी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भोपाल में आयोजित सभा के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की बात कहीं जा रही थी। अब पार्टी की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि केजरीवाल की सभा में पार्टी प्रदेश के नेताओं ने 1 लाख लोगों को जुटाने का ऐलान किया था, लेकिन सभा में तीन हजार ही लोग एकत्रित हो सके। इससे नाराज होकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य कार्यकारिणी का गठन टाल दिया। और अकेली रानी अग्रवाल पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 60 बसें और 100 से अधिक छोटे वाहन (कार) आदि से कार्यकर्ताओं को लेकर पहुची थी

बीते सप्ताह भोपाल के दशहरा मैदान पर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे. राजधानी भोपाल में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने चुनावी शंखनाद किया था. अरविंद केजरीवाल ने मंच से ही संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. राजधानी भोपाल में आयोजित किए गए सम्मेलन ने मध्यप्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस की नींदें उड़ा दी है.

सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
गौरतलब है कि 14 मार्च आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. सीएम केजरीवाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि आप पार्टी मप्र की सभी 230 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी उतारेगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि लंबे समय से मप्र को तीसरे विकल्प का इंतजार था. प्रदेश की जनता का यह इंतजार खत्म हो गया है. मप्र में आप अब तीसरे विकल्प के रूप में तैयार है.

निकाय चुनाव में दिखा चुकी ताकत
बता दें आम आदमी पार्टी मप्र में नगरीय निकाय चुनाव, जिला पंचायत, जनपद और सरपंची चुनावी में अपनी ताकत दिखा चुकी है. नगरीय निकाय चुनाव में मप्र में आम आदमी पार्टी का एक महापौर, जबकि 52 पार्षद हैं. इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच चुनाव जीत चुके हैं. आम आदमी पार्टी ने लोकल चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है.

 

Related posts

ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में लगी आग,देर रात की घटना, 3 दमकल ने आग पर काबू पाया

Jansamvad Express Digital

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न। राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का हुआ निर्वाचन

महू के थाना प्रभारी के 27 वर्षीय पुत्र की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत …पेपर पढने के दोरान आई खांसी और चली गई जान

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page