Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

गणगौर सिंजारे पर्व पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मेहंदी एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम

धार |नीमकाथाना में सोलह दिवसीय गणगौर पर्व की विदाई चैत्र शुक्ल तृतीया शुक्रवार 24 मार्च को होगी। इससे एक दिन पहले आज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सिंजारा का पर्व चंद्रलीला पैलेस में मनाया गया। महिलायें एवं युवतियों ने मेहंदी के रंग अपनी हथेलियों पर सजाएं है। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ गणगौर माता को डोरे दिए। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सोमानी, विनीता सोमानी द्वारा किया।कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा एक से एक सुंदर प्रस्तुति दी गई।सिंजारे के मौके पर नवविवाहित युवतियों के ससुराल पक्ष से सिंजारा भेजा जा रहा है। गणगौर पूजन करने वाली महिलाएं आज गणगौर माता को घेवर का भोग लगाएंगी।

कल निकलेगी गणगौर की सवारी
कल गणगौर पर्व का आखिरी दिन है। अंतिम पूजन के बाद शहर में गणगौर की सवारी निकाली जाएगी इसके बाद गणगौर को विदाई दे दी जाएगी। यह पर्व धुलंडी के दिन से ही मनाया जा रहा है। शीतलाष्टमी के बाद से यह लोक पर्व उल्लास से भर गया। गणगौर की विदाई चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि के मौके पर शुक्रवार को होगी। नव विवाहित युवतियां ईसर-गौर की पूजा कर भाव-भीनी विदाई देंगी। इस मौके पर समाज अध्यक्ष मनोज सोमानी सचिव संतोष बाहेती,युवा मंडल अध्यक्ष नीलेश सोमानी,सचिव सचित बाहेती महिला मंडल अध्यक्ष विष्णुकांता सोमानी,सचिव अनिता बल्दवा, उषा बल्दवा,ललिता बाहेती,संगीता सोमानी,सरोज बियाणी, विद्या बाहेती,विनीता बाहेती,किरण सोमानी,सुनीता डांगरा,जयश्री माहेश्वरी, भारती माहेश्वरी, सरला सोमानी,कीर्ति माहेश्वरी, ममता सोमानी,प्रेमलता सोमानी,ज्योति काबरा, दीपा मंत्री,संगीता माहेश्वरी,रीतू चांडक,श्रुति बांगड़,रखी बाहेती,मोनिका बाहेती,डॉक्टर बियाणी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

देश के कई राज्यों और जिलो में भारत बंद का असर: बंद को लेकर कही शांति पूर्वक तो कही हुई झड़प

मोदी 1.0 ओर 2.0 के दस साल पुरे होने के बाद फिर देश को मिली गठबंधन सरकार

Jansamvad Express Digital

नशा इतना हो गया की छोटी-बड़ी चौपड़ को बम से उड़ाने की धमकी दे दी : पुलिस कंट्रोल को धमकी मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment