Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
अंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में करेंगे निवेश संवाद

गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं से कराएंगे रूबरू

भोपाल/अहमदाबाद। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 12 अगस्त को अहमदाबाद में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों से संवाद करेंगे। अहमदाबाद के ताज स्काईलाइन में आयोजित निवेश संवाद में गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश अनुकूल वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

इस संवाद का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ मध्यप्रदेश के निवेश संबंधों को और मजबूत करना तथा प्रदेश में नए निवेश प्रस्तावों को गति देना है।

वन-टू-वन बैठक में निवेशकों से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में निवेशकों की आवश्यकताओं, उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध सुविधाओं, नीतिगत सहयोग और प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं को मध्यप्रदेश में धरातल पर उतारने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश नीतियों का होगा प्रस्तुतीकरण

निवेश संवाद में मध्यप्रदेश की औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश के लिए उपलब्ध भूमि, नीतिगत प्रोत्साहन, तकनीकी एवं कौशल आधारित औद्योगिक इकोसिस्टम तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकसित हो रहे निवेश अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश की सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था, प्लग एंड प्ले अधोसंरचना और निवेश परियोजनाओं के लिए अनुकूल नीतियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, आईटी, वस्त्र, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स और लॉजिस्टिक्स सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं।

स्पेसटेक विजन फोरम भी होगा आयोजित

अहमदाबाद कार्यक्रम के दौरान स्पेसटेक विजन फोरम- मध्यप्रदेश का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 से अधिक प्रमुख स्पेसटेक कंपनियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।

फोरम में मध्यप्रदेश की स्पेसटेक पॉलिसी-2026 और प्रस्तावित स्पेसटेक क्लस्टर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग, कौशल विकास, परीक्षण सुविधाओं और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श होगा।

निवेश और रोजगार को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उद्योग जगत के साथ लगातार सीधा संवाद कर रही है।

गुजरात देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल है। ऐसे में अहमदाबाद में आयोजित होने वाला यह निवेश संवाद मध्यप्रदेश में बड़े निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Live

देखने के लिए देखे

Jansamvad Express Digital 

https://www.facebook.com/JansamvadExpressDigital/

Related posts

इंदौर की सडको पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस : मुंबई से इंदौर पहुंची पहली बस

जिले तहसील की सीमाए बदलेंगी : संभाग स्तर पर काम शुरू , सरकार ने बनाया परिसिमांकन के लिए अलग आयोग

मध्यप्रदेश में बड़ा सायबर अटेक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल नंबर हैक , कई कांग्रेसियों से मांगे पैसे ,दो युवक पकडाए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment