उज्जैन | आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस ने संगठन में बदलाव करने का काम किया है लेकिन बदलाव में भी बदले की भावना नजर आ रही है |, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने सूचि तो जारी कर दी है इस सूचि को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे है , ऐसा लग रहा है की सूचि शहर कांग्रेस की ना होकर खुद शहर अध्यक्ष की विधानसभा दावेदारी की हो | शहर कांग्रेस की कार्यकारणी में फ़िलहाल ज्यादा बड़ा बदलाव इस लिए नही है क्योकि अधिकांश चेहरे पुराणी कार्यकारणी में शामिल थे , हां इतना जरुर है कई युवा चेहरों को पिछली बाद अवसर दिया गया था लेकिन इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है |
छात्र राजनीति के माध्यम से शहर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर रोज सक्रीय रहने वाले युवा नेता बबलू खिंची को इस बार की सूचि में कोई जगह नहीं दी गई है |जबकि पिछली कार्यकारणी में बबलू को शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी |
वही विशेष आमंत्रित सदस्यों में माया त्रिवेदी ,,राजेश तिवारी ,विवेक गुप्ता , नाना तिलकर जैसे कई वरिष्ठ नेताओ को शामिल नहीं किया गया है |
इस बार कई ऐसे चेहरे भी विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल किये गए है जिनका कांग्रेस से जुडी राजनीति में दूर दूर तक नाता नही है , शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी आबिद मीर भी शुक्रवार को जारी हुई कार्यकारणी की सूचि के अनुसार अब कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य बन गए है |
उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने शुक्रवार को देवास रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। यहां प्रेस वार्ता के माध्यम से शहर कांग्रेस कमेटी की घोषणा की गई। घोषणा के मुताबिक 31 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, 72 सचिव और 54 महामंत्री के साथ ही 30 सह सचिव की घोषणा की गई है। वही 44 विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी को जल्द काम सौंपा जाएगा । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा संकल्प लिया गया है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर गैस सिलेंडर ₹500 और महिलाओं को नारी सम्मान के रूप में ₹1500, इसके साथ ही 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया जाएगा। कमलनाथ के संकल्प पत्र की बातें जनता तक पहुंचाई जाएगी। लेकिन सवाल अब नारी सम्मान की करे तो कांग्रेस की आज जारी कार्यकारणी में महिलाओ को नाम मात्र ही शामिल किया गया है
