Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव की टीवी डिबेट में जुबान फिसली ,भाजपा के विरोध के बाद प्रकरण दर्ज

विदिशा | मध्यप्रदेश के विदिशा में एक टीवी डिबेट के दोरान भाजपा कांग्रेस में विवाद खड़ा हो गया ,डिबेट के दोरान कांग्रेस से विदिशा के विधायक शशांक भार्गव अपनी बात रख रहे थे तभी सामने बैठे कार्यकर्ताओ ने नारे लगा ना शुरू कर दिए , टीवी एंकर ने हंगामा रोकने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी नारे बंद नही हुए और शशांक भार्गव अपनी बात कहते कहते रूप गए और अचानक से नारे लगाने वालो पर नाराज हो गए ,|

विधायक शशांक भार्गव के सामने मोदी मोदी के नारे लग रहे थे जिससे नाराज होकर उन्होंने  नारे लगाने वालो को अपशब्द कह दिए , विधायक के अपशब्द सुनते ही टीवी रिपोर्टर ने भी तत्काल आपत्ति लेते हुए कहा की कृपया इस तरह के शब्दों का उपयोग ना किये जाए|

टीवी डिबेट में कांग्रेस विधायक के अपशब्दों से नाराज होकर भाजपा नेताओ ने आज विदिशा में विरोध प्रदर्शन करते हुए शशांक भार्गव का पुतला दहन किया वही पुलिस थाने पहुच कर विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज करवा दिया |

Related posts

बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

पाकिस्तान ने दोनों देशो के बीच सभी द्विपक्षीय समझौते रद्द करने की कही बात

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विधायकों को आइपैड पर उपलब्ध होगा बजट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment