Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागराष्ट्रीय

सिंहस्थ 2016 विस्फोटक मामला _ साजिद के नाम का आई कार्ड बना कर साजिश रचने वाले लोकायुक्त कांस्टेबल आशीष को 5 साल की सजा

उज्जैन _उज्जैन जिला कोर्ट ने वर्ष 2016 के एक बड़े मामले में फैसला सुनाया है ,  नानाखेड़ा क्षेत्र में स्थित शिलालेख बायज  हॉस्टल में विस्फोटक रख साथियों को फंसाने की साजिश रचने वाले लोकायुक्त के कांस्टेबल आशीष सिंह चंदेल व उसके सहयोगी सुशील मिश्रा को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत वर्मा ने आरोपियों को सश्रम कारावास से दंडित किया है।

दरअसल  कांस्टेबल आशीष को लगता था कि उसका ट्रांसफर विभाग में पदस्थ चार कर्मचारियों ने कराया है, जिनमें एक अन्य समुदाय का भी था। कांस्टेबल ने उन्हें फंसाने की लिए छह महीने तक साजिश रची। और साजिद के नाम का  फर्जी आधार कार्ड बनाया  और  सीम खरीदी व कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले सहयोगी से विस्फोटक व डेटोनेटर जुटाया। इसके बाद फर्जी आईडी से उसे हॉस्टल के रूम में रख ये कहते हुए निकल गया था कि अभी आकर इंट्री कराता हूं। फिर खुद ने ही एटीएस व पुलिस को फर्जी सीम व मोबाइल नंबर से फोनकर सूचना दी कि हॉस्टल में विस्फोटक रखा है।

जिस नंबर का उपयोग उसने किया उससे कई बार लोकायुक्त संगठन के पुलिसकर्मियों से भी बात की थी ताकि काल डिटेल चेक होने पर पर उन्हीं पर संदेह हो तथा वे ही फंसे। तत्कालीन नानाखेड़ा प्रभारी विवेक गुप्ता ने बताया तत्कालीन एसपी एमएस वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने टीम के साथ कई तकनीकी बिंदुओं पर काम किया व चंद घंटे में नतीजे पर पहुंच मामले का खुलासा किया था। उप संचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कमरे से विस्फोटक तथा मोबाइल मय सीम व चार्जर के मिला था। कई अहम साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को दोषी माना। पैरवी एजीपी संजय शिंदे ने की जिसमें एडीपीओ नीतेश कृष्णन का सहयोग रहा।

बता दे साल 2016 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुम्भ का आयोजन होने वाला था और पुलिस प्रशासन और सरकार कुम्भ की तेयारियो में लगी हुई थी तभी उज्जैन के एक होस्टल में विस्फोटक मिलने की खबर से हडकंप मच गया था , क्योकि करोडो श्रधालुओ का उज्जैन में आगमन होना था ऐसे में विस्फोटक की खबर से प्रशासन और सरकार की सांसे फुल गई थी ,जाँच के दोरान हॉस्टल में बैग मिला  था. जिसमें जिलेटिन की 12 छड़ें, 20 वोल्ट की बैटरी, डिटोनेटर, मोबाइल और लिक्विड केमिकल भरा हुआ था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उज्जैन को दहलाने की बड़ी साजिश रची जा रही थी. जिस मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है, उससे दो मंजिला मकान और चट्टानों को ध्वस्त किया जा सकता है.

Related posts

चंद्रवशी समाजजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Jansamvad Express Digital

1500 डमरू बजाकर उज्जैन तोड़ेगा New York का रिकार्ड: जबकि बरेली में हुए संघ के कार्यक्रम में बज चुके है 10008 डमरू

विधायक सज्जन सिंह वर्मा के वादे को पूरा करने ढोल-धमाकों और जेसीबी- डंपर के साथ पहुंचे कांग्रेसी ,वार्ड 02 के संजय नगर कॉलोनी का रोड बनाया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page