Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

कावेरी जल विवाद पर आज कर्नाटक बंद

तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे के विरोध में आज कर्नाटक बंद है। 30 से ज्यादा किसान समूहों, व्यापारिक और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के PRO ने बताया कि बेंगलुरु आने-जाने वाली 44 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। मेट्रो-बस सेवाएं चालू हैं, लेकिन भीड़ न के बराबर है। बेंगलुरु और मांड्या में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया है।

बंद के बीच CM सिद्धारमैया राज्य के डिप्टी CM और सिंचाई मंत्री डीके शिवकुमार के साथ मीटिंग कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शनकारी हाईवे, टोल गेट्स, रेल सेवाएं बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं। दुकानें, शॉपिंग मॉल, मूवी थिएटर्स, होटल और रेस्त्रां बंद हैं। इससे पहले, इन्हीं संगठनों ने 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद किया था।

दरअसल, 13 सितंबर को कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) ने एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि कर्नाटक अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को कावेरी नदी से 5 हजार क्यूसेक पानी दे। कर्नाटक के किसान संगठन, कन्नड़ संस्थाएं और विपक्षी पार्टियां इसी फैसले का विरोध कर रही हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी से जुड़ा यह विवाद 140 साल पुराना है।

Related posts

इंदौर में हाथी का तांडव! गुड़ खिलाने पहुंचे ऑटो चालक को सूंड से पटककर पैर से कुचला, CCTV Video आया सामने

Jansamvad Express Digital

इंदौर में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो , बड़े गणपति से राजबाड़ा तक रहेगा रोड शो

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हैं ये नाम, यहां देखें दावेदारों की लिस्ट

Leave a Comment

Please enter an Access Token