Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उज्जैन में सुबह से दिखा मतदान का रुझान बड़ी संख्या में पहुचे मतदाता

उज्जैन |  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले में 1824 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 241 संवेदनशील हैं। 68 आदर्श मतदान केंद्र हैं। उज्जैन जिले की 7 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दो सीटों पर निर्दलीय भी दम दिखा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 12.96% मतदान।

जिले का वोट प्रतिशत

सुबह 7 से 9 बजे तक-12.96%

विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत

उज्जैन उत्तर विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक-9.35%

उज्जैन दक्षिण विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक-9.50%

घटिया विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक- 12.40%

तराना विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक- 17.23%

नागदा -खाचरोद विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक- 14.41%

बडनगर विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक- 13.71%

महिदपुर विधानसभा

  • सुबह 7 से 9 बजे तक- 15.56%
  • कुल विधानसभा सीट: 7
  • पोलिंग बूथ:1824
  • संवेदनशील बूथ: 241
  • कुल मतदाता: 1532989 (पुरुष: 774349, महिला: 758579, थर्ड जेंडर:72)
  • जिले में विधानसभा वार कुल उम्मीदवार: 52
  • सबसे ज्यादा उम्मीदवार किस सीट पर: महिदपुर में 10 उम्मीदवार मैदान में
  • सबसे ज्यादा मतदाता वाली सीट: उज्जैन दक्षिण 2 लाख 57 हजार 3 मतदाता हैं
  • सबसे कम मतदाता वाली सीट: तराना में 1 लाख 87 हजार 294 मतदाता हैं।

2018 चुनाव का सीट वाइज वोट प्रतिशत

  • 212 नागदा : 81.48%
  • 213 महिदपुर: 79.99%
  • 214 तराना: 79.30%
  • 215 घट्टिया: 79.14%
  • 216 उज्जैन उत्तर: 66.94%
  • 217 उज्जैन दक्षिण: 68.02%
  • 218 बड़नगर: 82.05%
  • मोहन यादव और माया त्रिवेदी ने एक दूसरे का अभिवादन किया।

उज्जैन के प्रत्याशियों ने परिवार के साथ किया मतदान

उज्जैन उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी अनिल जैन कालुहेडा और दक्षिण से मोहन यादव ने अपने परिवार के साथ पहुच कर मतदान किया | इस दोरान दोनों ने विन सिम्बोल दिखा कर फोटो भी खिचवाए |

 

दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव परिवार के साथ वोटिंग कर निशान दिखाते हुए

उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन वोटिंग के बाद परिवार सहित निशान दिखाते हुए

इधर कांग्रेस के उत्तर और दक्षिण के प्रत्याशियों ने भी वोटिंग कर दी है वह भी सुबह पहली किरण के साथ वोटिंग करने पहुचे

 

 

Related posts

तेलंगाना सरकार ने किया 2 लाख रु तक किसानो का कर्ज माफ़ करने का एलान

Jansamvad Express Digital

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को तिल से बना उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया

फिल्म निर्माण पर ट्रंप का 100 प्रतिशत टेरिफ: फिल्म मेकर नाराज

Leave a Comment