Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

बड़ौद: पुलिया नहीं होने से पानी में से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, हादसे का खतरा

HEADLINE

  • बड़ौद: पुलिया नहीं, पानी में से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
  • हाथ में जूते लेकर पार करते हैं खाल

*बड़ौद (आगर-मालवा)।* नगर के शिव डेयरी समीप स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाल पर पुलिया नहीं होने से विद्यार्थियों को पानी के बीच से निकलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। बच्चे अपने जूते हाथों में उठाकर खाल पार करते हैं।

यह रास्ता नगर का सबसे सरल और सुगम मार्ग माना जाता है, जो कम समय में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है। यह मार्ग कई विद्यालयों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील कार्यालय सहित अन्य शासकीय-अशासकीय कार्यालयों को जोड़ता है। बावजूद इसके यहां सुरक्षित आवागमन के लिए पुलिया नहीं है।

खाल में पानी भरा होने से बच्चों के फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है।

नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

 

 

Related posts

कार्यकाल पूर्ण होने से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया पद से इस्तीफा : अगस्त 2027 में पूर्ण होना था कार्यकाल

शांतिनाथ रथ मंदिर में ध्वजारोहण एवं मुमुक्षु कु. सलोनी भंडारी का भव्य वरशीदान वरघोड़ा निकला

Jansamvad Express Digital

इंदौर चिड़िया घर (Indore zoo) में आये नए मेहमान , अभी नही देख सकेंगे लोग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment