Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

तेलंगाना में आज 119 सीटो के लिए मतदान शुरू हुआ

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो रही है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह 9 बजे तक 8.52% राज्य में 3.17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। नेशनल और स्टेट लेवल की कुल 109 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मतदान किया

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने सरकार बनाई थी। चंद्रशेखर राव दूसरी बार CM बने थे। TRS का नाम अब BRS (भारत राष्ट्र समिति) हो गया है।

इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ BRS और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा भी इस बार जोर लगा रही है। साल 2018 में BRS को 88, कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा के खाते में केवल एक सीट आई थी।

Related posts

बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म : सास ने पुलिस कार्रवाही ना करने के लिए धमकाया

Jansamvad Express Digital

दशनाम ग्रहस्थ गोस्वामी समाज ने महाकाल मंदिर में किया शंकराचार्यजी का पूजन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

Leave a Comment