Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ आज मोदी का जयपुर में रोड शो

बाइडेन के इनकार के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज (25 जनवरी) 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। वे गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। मैक्रों पेरिस से सीधे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां वे सबसे पहले आमेर किला जाएंगे। इस दौरान मैक्रों भारतीय कारीगरों और छात्रों से बातचीत करेंगे।

इसके बाद PM नरेंद्र मोदी उन्हें रिसीव करेंगे। दोनों नेता जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रो शो करेंगे। इसके बाद दोनों नेता हवा महल भी जाएंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जयपुर में ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां 26 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में मैक्रों के सम्मान में एक रिसेप्शन और स्टेट बैंक्वेट होस्ट करेंगी। मैक्रों फ्रांस के छठे ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो भारत में गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट बनेंगे।

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील एवं आपदा संभावित क्षेत्र

मिडिया ने जब पूछा शिवराज से प्रियंका के दौरे का सवाल तो जवाब हाथ जोड़ कर मिला किसका नाम ले लिया अच्छे काम करने जा रहा हूँ

Leave a Comment