Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

पहले से जेल में बंद चोर निकला NRI के घर हुई चोरी की घटना का आरोपी , ग्वालियर पुलिस ने किया खुलासा

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के  ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने तीन महीने पहले NRI के घर चोरी की वारदात करने वाले चोर को टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर धर दबोचा है। स्पॉट से मिले फिंगर प्रिंट को जब पुलिस ने CCTNS सॉफ्टवेयर पर डाला तो पता लगा कि यह चोर तो पहले से ही जेल में है। कुछ दिन पहले ही अलग मामले में पकड़ा गया है।

फिर क्या था पुलिस ने उसे रिमाण्ड पर लिया और चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस अफसरों का मानना है कि चोर से पूछताछ के बाद NRI की चोरी के साथ ही इस इलाके में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना प्रभारी हितेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि नवंबर माह में आदित्यपुरम में रहने वाले जयप्रकाश सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। जयप्रकाश साउदी अरब में लीड ऑडीटर का जॉब करते हैं और यहां पर उनका परिवार रहता है। कुछ दिन पहले ही वह भारत आए थे और केरला घूमने गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर पर धावा बोलकर एक लाख दस हजार रुपए नगदी के साथ ही 12 तोला सोना, आदा किलो से ज्यादा चांदी के जेवर व चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति पार कर दी थी।

Related posts

संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए इसरो के निदेशक श्रीधर सोमनाथ ,समारोह में विद्यार्थियों को मेडल उपाधि प्रदान की

उज्जैन- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा की गई मेडिकल दुकानों की जांच

Jansamvad Express Digital

शिप्रा नदी में गिरी कार : कार में सवार थे तीन पुलिस कर्मी , एक का शव मिला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page