Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

किसान आन्दोलन में अब तक 08 लोगो की मौत तीन पुलिस कर्मी भी शामिल , मंगलवार को एक और जान गई , मरने वालो की बढ़ रही दिन पर दिन संख्या

उज्जैन |  पंजाब और हरियाणा के किसानो ने मोर्चा खोल रखा है , किसान दिल्ली जाना चाहते है और वह एक बड़ा आन्दोलन खड़ा करना  चाहते है , लेकिन पुलिस ने किसानो को दिल्ली को जाने वाले बार्डर पर ही रोक रखा है आन्दोलन को 15 दिन हो चुके है किसान भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे है .पुलिस और किसानो के बिच मुठभेड़ भी हो चुकी है कई किसानो की जान जा चुकी है और कुच पुलिस कर्मी भी शहीद हुए है ,हालही में   खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान एक और किसान की मौत हो गई है। धरने के दौरान मंगलवार को पटियाला के रहने वाले करनैल सिंह (50) की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान ये 8 वीं मौत है। इसमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

किसान अभी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं। हरियाणा में बॉर्डर पर सड़कें खोली जा रही हैं। आज किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) दिल्ली कूच पर चर्चा करेंगे। 28 फरवरी को फाइनल फैसला लिया जाएगा।

वहीं किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के सरवण पंधेर ने कहा कि केंद्र और पंजाब के कुछ अफसर कह रहे हैं कि हरियाणा पुलिस पर FIR को लेकर केंद्र-किसानों की वार्ता टूटी है। मगर, ऐसा नहीं है। बातचीत कॉन्ट्रैक्ट बेस खेती के प्रस्ताव से टूटी है, हम MSP गारंटी कानून मांग रहे हैं। इसी वजह से वार्ता में अड़ंगा लगा है।

पंधेर ने कहा कि बीते दिन उनके आंदोलन को पूरे देश में समर्थन मिला है। भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासियों ने किसानों को समर्थन दिया।

इससे पहले 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला। आंदोलन कर रहे संगठनों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के पुतले फूंके।

Related posts

महाकाल मंदिर में पहुंचा बारिश का पानी ,नंदी हाल में भराया पानी .कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना कहा ये है 800 करोड़ का विकास

jansamvadexpress

टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोग अपने हाथों से अपनी तकदीर लिखने को आजाद

jansamvadexpress

कहावत थी ऊपर से आई मौत-सही होती देख भी ले , दिल्ली के एक युवक की अनसोची मौत :वायरल हुआ वीडियो

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token