Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

Olympic 2024: पेरिस की ये तस्वीर बन गई यादगार : खूब वायरल हुई ये पिक्चर

पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है. ओलंपिक खेलों को पेरिस में हजारों लोगों और दुनियाभर में लाखों लोगों ने देखा है.

ये ओलंपिक खेल के साथ-साथ कुछ वायरल तस्वीरों की वजह से भी चर्चा में रहा.इससे फर्क नहीं पड़ता कि जिन लम्हों की ये तस्वीरें हैं, उनमें मौजूद खिलाड़ी या दर्शक इसके लिए तैयार थे या नहीं.अगर वो ऐसा कुछ करते हैं कि जो दिलचस्प है या ऐतिहासिक है तो वो तुरंत वायरल हो जाते हैं और दुनियाभर में बात होने लगती है. भारतीय खिलाड़ियों में विनेश फोगाट की क्वार्टर फाइनल मैच में जीत के बाद रिंग पर लेटकर हाथ फैलाना और भावुक हो जाने की तस्वीर भारत में काफी शेयर की गई थी.

ये तस्वीर इसलिए भी ख़ास रही क्योंकि विनेश फोगाट बीते डेढ़ साल में विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा में रही थीं और उनकी इस जीत पर फैंस काफी खुश नज़र आ रहे थे.हालांकि ज़्यादा वज़न होने के कारण जब विनेश को ओलंपिक में अयोग्य करार दिया गया तो फैंस की ख़ुशी मायूसी में बदल गई. विनेश के अलावा कुछ और ऐसे पल, तस्वीरें भी हुईं, जो पूरी दुनिया में वायरल रहीं. फिर चाहे अल्जीरिया की बॉक्सर ईमान ख़लीफ़ हों या तुर्की के शूटर.

तुर्की के शूटर का अंदाज़

10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स डबल मैच में तुर्की के 51 साल के शूटर यूसुफ डिकेक के निशाने लगाना का अंदाज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.दरअसल, खिलाड़ी निशानेबाज़ी में कानों में बड़े हेडफ़ोन और निशाना लगाने में मदद करने वाला एक चश्मा लगाकर खड़े होते हैं, लेकिन यूसुफ़ डिकेक हाथ जेब में डाले और साधारण चश्मे के साथ निशाना लगाते हैं और सिल्वर मेडल जीत जाते हैं.

यूसुफ़ डिकेक का ये अंदाज़ सोशल मीडिया पर इतना वायरल होता है कि स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस और तुर्की के फ़ुटबॉलर इरफान कैन काहवेसी जश्न मनाते हुए इसे कॉपी करते हैं.

रैचेल गन का ब्रेक डांस हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलियाई ब्रेक डांसर और 36 वर्षीय यूनिवर्सिटी लेक्चरर रैचेल गन तीन राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता में 54-0 से हार गईं.इसको लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रैचेल गन का मजाक उड़ाया|

. ऐसा इसलिए क्योंकि वह कंगारू की तरह उछल रहीं थीं.वो फर्श पर लोट रही थीं और सिर के बल खड़ी हो जाती थीं. इसको लेकर रैचल गन ने कहा कि वो कुछ अलग करना चाहता थीं.

ओलंपिक की ‘फोटो ऑफ द डे’ किसकी है?

कहते हैं ना कि एक तस्वीर हजारों शब्द कहती है.मुहावरे को सच साबित करती हुई इस ओलपिंक में सिल्वर मेडल जीतने वाले ब्राजील के सर्फर गेब्रियल मेडिना की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इसे फोटो ऑफ द डे कहा जा रहा है.इसे फोटोग्राफर जेरोम ब्रोइलेट ने क्लिक किया है.

.

Related posts

CBSE बोर्ड ने घोषित किये 12वीं और कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम , आर्मी जवान अमजद की बेटी 10 वी में आई 99 प्रतिशत

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट आज, लेखानुदान 12 फरवरी को; विपक्ष ने की हरदा हादसे पर चर्चा की मांग

उत्तराखंड: वोकल फॉर लोकल, चिकन मटन की आपूर्ति से किसान बन रहे मालामाल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page