Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

पालकी में निकले बाबा रामदेवजी, ध्वज पूजन कर निकला चल समारोह

उज्जैन। गुरुवार को उज्जैन में  मेवाडा भांबी समाज जन कल्याण सेवा समिति द्वारा परंपरानुसार बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव पर इस वर्ष भी ध्वज पूजन, चल समारोह निकाला गया। 5 सितम्बर गुरुवार को बाबा रामदेव मंदिर, कतिया बाखल, महाकाल मैदान से ध्वज पूजन कर चल समारोह निकाला गया।


अध्यक्ष मोहन मेवाड़ा ने बताया कि चल समारोह पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर, छत्री चौक होते हुए पुनः बाबा रामदेवजी मंदिर पहुंचा। यहां महाआरती की गई। पश्चात सायं 6 बजे से श्रीश्री गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला बक्षी बाजार हरसिध्दि रोड़ आंग्रे का बाड़ा पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाजजनों को भण्डारा प्रसादी अध्यक्ष मोहन मेवाड़ा की ओर से रही।

चल समारोह में देवनारायण जयपाल, विजयसिंह बल, रघुनाथ कटारिया, अशोक परिहार, रतनलाल जावल, रूपसिंह करवाड़िया, रमेशचंद्र चौहान, फूलसिंह पंवार, बाबूलाल हेरा, ओमप्रकाश जोधावत संरक्षक, हरिसिंह परिहार, इन्दर सिंह राठौर, जय प्रकाश छापोला सहसचिव, मानसिंह झण्डेल (महामंत्री), कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम नागोरिया, प्रवीण मेघवाल प्रचार मंत्री, ललित बगेडिया, प्रकाश कुरवाड़िया, जितेन्द्र कुरवाड़िया, बद्रीलाल हेरा, सतीश कुरवाड़िया, रामप्रसाद गोयल, हरि सिंह परिहार, देवीलालजी, सूर्या प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। मोहन मेवाड़ा ने बताया कि 13 सितम्बर शुक्रवार को तेजा दशमी पर महा आरती पूजन दोपहर 12 से होगा। वहीं महाआरती शाम 6 बजे की जाएगी।

 

Related posts

मणिपुर के जिरीबाम में कुकी-मैतई के बीच शांति समझौता: तैनात सुरक्षाबल का सहयोग करने को तेयार दोनों दल

5 हजार किलोमीटर दूर बैठ चायनिस डाक्टर ने निकाल फेफड़े का ट्यूमर

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक CEO? 5,585 आवेदनों में 3 नाम शॉर्टलिस्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment