Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली जंतर मंतर पर केजरीवाल ने लगाई जनता की अदालत : सिसोदिया ने भावुक होकर कहा अरविन्द के साथ मेरा राम लक्ष्मण जैसा रिश्ता

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ उनका राम और लक्ष्मण जैसा रिश्ता है। किसी रावण में उनका रिश्ता तोड़ने की ताकत नहीं है। सिसोदिया ने रविवार को जंतर-मंतर पर केजरीवाल की पहली ‘जनता की अदालत’ रैली में ये बातें कहीं।

AAP नेता ने कहा, ‘केजरीवाल पिछले 26 साल से मेरे दोस्त हैं। इन 26 सालों में हम रोज मिलते थे। हर रोज देश के बारे में बात करते थे। हम 18 घंटे भी अलग नहीं रहे, लेकिन भाजपा ने हमें 18 महीने अलग रखा।’

सिसोदिया ने कहा, ‘भाजपा वालों ने मुझे तोड़ने की, पार्टी से अलग करने बहुत कोशिश की। जब मैंने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया कि मैं केजरीवाल का साथ छोड़कर कार्यकर्ताओं और अपने आप को क्या मुंह दिखाऊंगा। तो पत्नी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और अपने आप को छोड़ो, केजरीवाल के साथ गद्दारी की सोची तो मुझे क्या मुंह दिखाओगे।’

Related posts

महाकाल के दर पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल: पहली बार भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- ‘बाबा का श्रृंगार देख आत्मा तृप्त हो गई, बयां नहीं कर सकता अनुभव’ 

Jansamvad Express Digital

CM Mohan Yadav ने PM Modi से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया आमंत्रण

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment