Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल करेंगे जनता की अदालत कार्यक्रम को संबोधित : इस्तीफे के बाद दूसरी बार केजरीवाल का जनता की अदालत कार्यक्रम

नई दिल्ली |  दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक एवं  पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज ‘जनता की अदालत’ जनसभा लगाएंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने  इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल समेत अन्य नेता रविवार 06 अक्टूम्बर को  सुबह 11 बजे जनता की अदालत  कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इससे पहले  केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर पहली ‘जनता की अदालत‘ जनसभा की थी। उन्होंने दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं।

केजरीवाल ने 22 सितंबर को ‘जनता की अदालत’ में मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा, ‘जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया तो ये नियम मोदी पर लागू क्यों नहीं। अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए।’

Related posts

ओंकारेश्वर में होगा आज आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

Jansamvad Express Digital

अल्लू अर्जुन को चिकड़पल्ली पुलिस का नोटिस आज होगी पूछताछ : अल्लू अर्जुन होंगे थाने पेश

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर, 12,930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment