Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

hello मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोल रहा हूँ आपने कोई शिकायत की थी अभी आकर मिले स्मार्ट सिटी कार्यलय पर हूँ

उज्जैन | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अचानक स्मार्ट सिटी कार्यलय के सीएम कॉल सेंटर पहुच कर शिकायत कर्ताओ से फोन पर बात की और एक शिकायत कर्ता को तो स्मार्ट सिटी कार्यलय पर बुला भी लिया |

दरअसल मोहन यादव शहर में लगने वाले व्यापार मेले को लेकर बैठक लेने के लिए सिंहस्थ मेला कार्यलय पहुचे हुए थे यह अचानक उनकी नजर स्मार्ट सिटी के कॉल सेंटर पर चली गई फिर क्या था सेंटर को देखने के लिए पहुच गए और यह संचालित होने वाले सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों की स्थिति को जानने के लिए कुछ लोगो से फोन पर बात भी कर ली |सीएम ने उनकी शिकायत पूछी और उनका स्टेटस लिया।

सीएम ने उज्जैन के ही एक शिकायत कर्ता  नवीन माथुर को  फोन लग वाया और बात की और उनकी शिकायत की स्थिति को समझा । CM ने नविन से बोले, ‘हेलो, मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहा हूं। आपने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी क्या?’

नवीन ने CM को बताया कि उनके पिता पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित हैं। बैंक ने उनका खाता बंद कर दिया है। पैसा निकालने में समस्या हो रही है। CM ने नवीन को स्मार्ट सिटी कार्यालय बुलाकर मुलाकात की। जिला प्रशासन को उसे 1 लाख रुपए की मदद देने के निर्देश दिए।

 

दूसरा कॉल सुनैना  को लगाया। जो ग्रांड होटल केम्पस में रहती है उनके बेटी  को स्कालरशीप नहीं मिल रही है  सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। CM ने कहा कि आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

CM बोले- ऐसे कदम लगातार जारी रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘आज मैंने अचानक CM हेल्पलाइन सेवा की समीक्षा की और दो लोगों से बातचीत की है। हमने उनमें से एक को मदद भी प्रदान की है, जिसकी उन्हें जरूरत थी। इस प्रकार के कदम लगातार जारी रहेंगे।’ सीएम ने कहा कि CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारी घबरा गए जब सीएम से विधायको ने कहा पुलिस विभाग की समस्या वालो से बात करे 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब कॉल सेंटर से बात कर रहे थे तभी आपरेटर से शिकायत कर्ता से बात करवाने के लिए कहने लगे तो विधायक सतीश मालवीय ने कहा सर पुलिस विभाग की शिकायत संबंदी पीड़ित से बात कीजिये ये सुन मोके पर मोजूद पुलिस अधिकारी घबरा गए और इधर उधर देखने लगे |

Related posts

वर्ग विषय समाज के लड़कों द्वारा जैन साधु संत के साथ अशोभनीय घटना के विरोध में बदनावर सकल जैन श्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया

Jansamvad Express Digital

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी श्रद्धालुओ की व्यवस्था

Jansamvad Express Digital

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर खबर वायरल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment