Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

Maharashtr Election 2024 : भाजपा ने जारी की अपनी पहली लिस्ट , 99 प्रत्याशियों के नाम का एलान , निर्दलीय महिला और जाति गत समीकरण बना कर लिस्ट जारी

मुंबई | झारखण्ड और  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के राजनेतिक दल अपने प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया में लगे हुए है कांग्रेस और भाजपा के साथ ही क्षेत्रीय दल जिताऊ उम्मीदवार के नाम घोषित करने कोशिश कर रहे है |

महाराष्ट्र भाजपा ने  रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 10 पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी भाजपा ने टिकट दिया है।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने 3 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है।

  • 3 निर्दलीय को भी टिकट भाजपा की पहली लिस्ट में तीन निर्दलीय महेश बाल्दी (उरान), राजेश बाकाणे (देवली), विनोद अग्रवाल (गोंदिया) शामिल हैं।
  • लोकसभा चुनाव हारे 2 को टिकट मई महीने में चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव हारे सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर विधानसभा और मिहिर कोटेचा को मुलुंड सीट से टिकट मिला है।
  • 2 भाइयों को मिला टिकट मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट मिला।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। नार्वेकर शिवसेना और NCP विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। नितेश राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर विवादों में हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की सीट कराड दक्षिण से अतुल भोसले को और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्रराजे भोसले को सातार से उम्मीदवार बनाया है।

Related posts

IIT बॉम्बे की बड़ी रिसर्च, पहले से पहचान सकेंगे डायबिटीज का खतरा

Jansamvad Express Digital

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला : लीलावती अस्पताल में चल रहा उपचार

Jansamvad Express Digital

6 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे शहर में शुरू हुए बड़े उद्योग का उद्घाटन,4 हजार से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार का अवसर

Leave a Comment