Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

MP के 20 शहरों में भारी बारिश: राजस्थान में 167mm बरसात, सामान्य से 137% ज्यादा; हिमाचल में अब तक 69 की मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। भोपाल  मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है।जबलपुर जिले में शुक्रवार को गैस सिलेंडर से भरा ट्रक उफनती नदी में बह गया. सलैया गांव में हादसा उस वक्त हुआ जब गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पुल पार कर रहा था. तभी पानी ज्यादा होने से ट्रक बीच में ही फंस गया. फिर धीरे-धीरे ट्रक नदी में ही बह गया. गनीमत रही कि वक्त रहते ड्राइवर और क्लीनर ट्रक से कूद गए और उनकी जान बच गई. वहीं ट्रक के नदी में बहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश मे आज मौसम



सुबहधूप वाला

मध्य प्रदेश में आज सुबह का तापमान 32°C है।

हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 37°C जैसा महसूस हो सकता हैं।

मध्य प्रदेश में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 5km/h रहेगी।

दोपहरआंधी की संभावना

मध्य प्रदेश में आज दोपहर के समय तापमान 38°C है और यह 44°C जैसा महसूस होगा। 3km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 39% रहेगी।


शामघने बादल

मध्य प्रदेश में आज’ शाम का तापमान 37°C तक पहुंच जाएगा।

मध्य प्रदेश में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 4km/h रहने की संभावना है।


हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं।

उत्तरप्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है।

Related posts

उज्जैन को फिर मिली ICH की सोगात , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारम्भ

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के जलस्त्रोत के केंद्र गंभीर बांध का कोटा हुआ पूरा , लबालब भराया बाँध : डेम की क्षमता 2250 एमसीएफटी से ज्यादा पानी दो गेट खोलने पड़े

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू: जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ सीधी बातचीत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment