Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागकृषिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन संभाग में गेहूं उपार्जन और पेयजल प्रदाय की समीक्षा: अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने दिए आवश्यक निर्देश

उज्जैन | शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन संभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन की प्रगति और ग्रीष्मकाल के दौरान संभाग में पेयजल प्रदाय की स्थिति का जायजा लेना था ।
डॉ. राजौरा ने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । केंद्रों पर पेयजल, छाया और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ तौल-कांटों की पर्याप्त संख्या रखने के निर्देश दिए गए ।
पोर्टल और सर्वर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को कहा गया ताकि किसान सुगमता से अपनी उपज बेच सकें।
अन्य राज्यों से आने वाले गेहूं के अवैध उपार्जन को रोकने के लिए सीमाओं पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां वैकल्पिक व्यवस्था (जैसे टैंकरों द्वारा जलापूर्ति) और सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ।
डॉ. राजौरा ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर दिलाना और नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है। इस बैठक में उज्जैन संभाग के कलेक्टर, संभागायुक्त और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |

 

Related posts

सी. पी. राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई

Jansamvad Express Digital

भारत-इजराइल की पहली सह-निर्मित फिल्म ‘मर्डर्स टू क्लोज: लव टू फार’ लेक्स नॉयर महोत्सव के लिए चयनित

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में हेप्पी कार्ड वितरण: पीएम फोटो वाले कार्ड पर कांग्रेस की आपत्ति: परिवहन विभाग बोला लिफ़ाफ़े हटा कर दिए गए कार्ड

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page