Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस छोड़ NCP अजित गुट में शामिल हुए जीशान सिद्दीकी : मुंबई बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

मुंबई ||  मुंबई युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बांद्रा से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने अन्तत कांग्रेस को छोड़ कर अजित पंवार एनसीपी का दामन थाम लिया है , महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। कांग्रेस सरकार के  पूर्व मंत्री  बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार सुबह NCP-अजित गुट ऑफिस में जीशान ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली।

इसके बाद NCP-अजित गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने जीशान को बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार बनाया है। जीशान 2019 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे।

NCP जॉइन करने के बाद जीशान ने कहा, ‘यह मेरे और परिवार के भावुक पल है। मैं बांद्रा पूर्व से नामांकन भरूंगा। विश्वास है कि मुझे लोगों को प्यार और भरोसा मिलेगा। मैं बांद्रा पूर्व से दोबारा जीतूंगा। शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस की फितरत में धोखा है’

Related posts

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए वंडर सीमेंट प्लांट व सोया प्लांट के सामने धरना देकर ज्ञापन दिया

Jansamvad Express Digital

डी.के. शिवकुमार को मिला सरकार बनाने का न्योता, 3 जून को लेंगे CM पद की शपथ:राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भेजा आमंत्रण पत्र,

Jansamvad Express Digital

आचार सहिंता में सघन चेकिंग में जाँच टीम को मिली अब तक एक करोड़ से अधिक की शराब नगरी और ज्वेलरी

Leave a Comment