Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र ,मिलने का माँगा समय

उज्जैन | विश्व प्रसिद्द  महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे कारिडोर निर्माण कार्य के पहले फेस में हुए भ्रष्ट्राचार को लेकर कांग्रेस मुखर नजर आ रही है , हालही में कारिडोर के प्रथम फेस का कार्य पूर्ण होने के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो इसका लोकार्पण करवाया था |

इस कारिडोर को महाकाल लोक का नाम दिया गया , वर्तमान में कारिडोर के दुसरे फेस का काम तेजी से चल रहा है , लेकिन फिलहाल तो प्रथम कारिडोर महाकाल लोक के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो गए है , पहली ही बारिश में आई आंधी तूफ़ान से महाकाल लोक में लगी सप्त ऋषि की प्रतिमाए गिर कर खंडित हो गई |

जिसकी तस्वीरे तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हुई और प्रदेश में चुनावी साल होने से सक्रीय कांग्रेस ने इस मुद्दे को गंभीरता के साथ भुनाया , कांग्रेस की प्रदेश के साथ साथ राष्ट्रिय नेतृत्व ने भी उक्त मामले में प्रेसवार्ता करते हुए मुद्दे पर भाजपा की मध्यप्रदेश में काबिज शिवराज सरकार को घेरने का काम किया |

हालही में कांग्रेस के उज्जैन की तराना विधानसभा से  विधायक महेश परमार ने एक पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है , महेश परमार ने उक्त पत्र में भाजपा की सरकार में किये गए भ्रष्ट्रचारो का जिक्र किया है महाकाल लोक में हुए घटिया निर्माण कार्य के साथ साथ सिंहस्थ भूमि के साथ मास्टर प्लान में किये गए खेल का भी जिक्र किया गया है | वही विधायक महेश परमार ने उक्त मामलो पर विस्तार से चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हेतु समय की मांग भी की है |

Related posts

फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ छेडछाड कर मारपीट की , सोशल मिडिया पर वायरल हुआ युवती के बचाव में आये युवक के साथ मारपीट का विडिओ

Jansamvad Express Digital

चिनाब ब्रिज को लेकर इंजिनियर माधवी का पोस्ट : मुझे बधाई और श्रेय ना दे

कर्नाटक के राज्यपाल के पोते के खिलाफ नागदा के बिरलाग्राम थाने में शिकायत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment