Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

जिस कालेज में छात्र जीवन बिताया वह आध्यात्म पढ़ाने पहुंचे जैन संत

उज्जैन में बुधवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में “जैन इंजिनियर्स सोसाइटी उज्जैन चैप्टर“ द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र रहे जैन समाज के बड़े सन्त श्री महेन्द्र सागर जी महाराज अपने ही पूर्व कॉलेज में “आध्यात्म द्वारा तनाव मुक्ति“ विषय पर व्याख्यान का पाठ पढ़ाने पहुंचे। जिसमें महाविद्यालय स्टॉफ, छात्र – छात्राओं व जैन समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने महाराजश्री के अमृत वचनों का लाभ लिया।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र, जैन संत उपाध्याय प्रवर श्री महेन्द्रसागरजी महाराज अपने कॉलेज में 60 वर्षों बाद व्याख्यान देने पहुंचे, उन्होंने छात्र-छात्राओं को “आध्यात्म द्वारा तनाव मुक्ति“ का मन्त्र दिया। कार्यक्रम प्रार्थना – मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। मुनि श्री ने इसी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से सन् 1965 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से डिप्लोमा उत्तीर्ण किया था और फिर इंदौर एसजीएसआईटीएस से डिग्री प्राप्त की थी। उज्जैन प्रवास के दौरान महाराजश्री ने अपने पूर्व शिक्षण संस्थान जाने की इच्छा व्यक्त की, जिसे जैन इंजीनियर्स सोसाइटी उज्जैन चैप्टर ने संस्थान के समस्त विद्यार्थियों के बीच एक प्रेरक व्याख्यान के माध्यम से पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रशासन के साथ आयोजित किया।

महाराज श्री ने विषय पर बहुत ही प्रभावी उदबोधन देकर श्रोताओं का मन जीत लिया। साथ ही उपस्थित श्रोताओं ने अपने प्रश्नों के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक जिज्ञासाओं के समाधान भी महाराजश्री से जाना। प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता, एल्युमिनि क्लब के अध्यक्ष संदीप जैन व इंजिनियर अभय सेठिया ने शब्द पुष्पों से स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य आर सी गुप्ता के साथ स्टाफ, छात्रगण एवं जैन इंजिनियर्स सोसाइटी के सदस्यगण संदीप जैन, संजय जैन, मनीष जैन, अभय सेठिया, वीरचंद जैन, आर सी जैन, जे के जैन, शैलेन्द्र राठौर, जिनदेव जैन, दीपक जैन आदि उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा ग्राम कसारी हरोड़, महिलाओ ने मटकी फोड़ी तो गांव के लोगो ने प्रभात फेरी निकाल पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया

दो या दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला ही लड़ सकेगा चुनाव : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबु नायडू का फरमान

Jansamvad Express Digital

श्रावन के पहले सोमवार पर महाकाल की भस्म आरती पर भक्तो का हुजूम दिखा : आज निकलेगी पहली सवारी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page