Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला दहन : उज्जैन में सिख समाज ने किया प्रदर्शन

उज्जैन |  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान के बाद सिख समुदाय ने विरोध शुरू कर दिया है। उज्जैन में भी सिख समाज ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध किया है।

सिंधी कॉलोनी चौराहे पर शुक्रवार को सिख समाज ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। राहुल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिख समाज ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य इकबाल सिंह गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो सिखों के विरोध में अमेरिका में बयान दिया है और सिख व अन्य वर्ग को हिंदुस्तान में फुट डालने का प्रयास किया है। इसलिए राहुल गांधी पर देशद्रोही का मुकदमा चलना चाहिए और अगर यह मुकदमा नही चलाया जाता है तो सिख समाज के लोग पूरे देश व प्रदेश में आंदोलन करेंगे। देश में आपस में वैमनस्यता फैलाना न्यायोचित नही है। भाजपा नेता गांधी ने कांग्रेस नेताओं को भी कहा कि वे ऐसे नेता के छत्री के नीचे आए है तो उनका उद्वार कभी नही होना है। राहुल गांधी देश और सिखों से माफी मांगे।

अमेरिका दौरे के दोरान राहुल गाँधी के दिए बयान से नाराज सिख

अपने अमेरिका दौरे के दोरना एक कार्यक्रम में चर्चा के दोरान राहुल गाँधी ने भारत के सीखो को लेकर कहा कि भारत में, लड़ाई एक सिख व्यक्ति के लिए पगड़ी और कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने की है, उन्होंने आरएसएस पर कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को दूसरों से कमतर मानने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा, लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी। या वह एक सिख के रूप में गुरुद्वारे में जाने में सक्षम होगा।

Related posts

कन्हेया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और बागेश्वर धाम के खिलाफ की पोस्ट,लिखा पाखंडी के चरणों में जाकर क्या दर्शा रहे कमलनाथ

Jansamvad Express Digital

IIT बॉम्बे की बड़ी रिसर्च, पहले से पहचान सकेंगे डायबिटीज का खतरा

Jansamvad Express Digital

चलती कार में तीन युवको ने एक लड़की के साथ किया रेप: उज्जैन पुलिस मामले की जाँच में जुटी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page