Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री जाधव ने किये महाकाल दर्शन:चांदी का छत्र और मुकुट किया भेंट

मंदिर दर्शन के लिए आए केंद्रीय मंत्री जाधव ने बाबा महाकाल को एक चांदी का छत्र और मुकुट भेंट किया। इस मुकुट को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल पहनाया गया था।

भादो मास के पहले सोमवार को आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव परिवार समेत शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचकर दर्शन किए और नंदी हॉल से भस्म आरती देखी। इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री जाधव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज बाबा महाकाल का कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन कर और भस्म आरती को देखकर केंद्रीय मंत्री जाधव भावविभोर दिखाई दिए। इसके पहले उन्होंने इस तरह की आरती पूजा नहीं देखी थी।

मंदिर दर्शन के लिए आए केंद्रीय मंत्री जाधव ने बाबा महाकाल को एक चांदी का छत्र और मुकुट भेंट किया। इस मुकुट को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल पहनाया गया था।

Related posts

नहीं थम रहा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला 5 जवान हुए शहीद

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार भावांतर योजनांतर्गत आज से पंजीकृत कृषकों की सोयाबीन फसल खरीदी शुरू

मथलाई के जंगल में जाल में फंसा तेंदुआ : इंदौर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंची

Leave a Comment