Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ठंड के कारण इंदौर जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए ,जू में सांपों के लिए हीटर और कंबल

ठंड के कारण इंदौर जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं। उनके आसपास गर्मी बनाए रखने के लिए हीटर, चादर समेत तमाम प्रयास किए हैं ताकि उनकी सेहत पर निगेटिव असर ना पड़े। दरअसल अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। टर्फ लाइन गुजरने के कारण नमी के साथ बारिश से जुड़ा सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग है।

प्राणी संग्रहालय में 175 प्रजाति के 1350 से ज्यादा वन्य प्राणी हैं। चिड़ियाघर में सांप के लिए सबसे बड़ा स्नेक हाउस बना है। यहां हीटर लगा दिया है। बड़े बल्ब और हैलोजन भी हैं। पिंजरे में गर्म कपड़े और कंबल डाले गए हैं। ऊपर बनाए गए डक्ट से धूप भी मिलती रहे, यह भी व्यवस्था की है। दिन में धूप अंदर आ सके इसलिए सुबह शेड हटाए जाते हैं।

हिरण के लिए बिछौने के रूप में सूखी घास बिछाई गई है। बाघ और शेरों के बाड़े में भी लकड़ी के फट्टे बिछाए गए हैं, ताकि जानवर ठंडे फर्श के सीधे संपर्क में न आएं। बाघों के बाड़े के पास पेड़ों की कटाई-छटाई भी की जा रही है, ताकि वे धूप सेंक सकें।

Related posts

मोहन की सरकार में शिवराज बने विधायक, वही केबिनेट में भी कई दिग्गज पूर्व मंत्री की छुट्टी

Jansamvad Express Digital

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर भारी लाठीचार्ज: कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे

Jansamvad Express Digital

उज्जैन-  सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Comment