Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा यूनिवर्सिटी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी आज नालंदा में हैं। उन्होंने करीब 15 मिनट तक 1600 साल पुराने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दौरा किया। खंडहर में प्रधानमंत्री 10.03 बजे पहुंचे। 10.24 मिनट पर वे वहां से निकल गए।

इसके बाद प्रधानमंत्री प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए स्वरूप को देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पौधा भी लगाया।

पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नालंदा में मौजूद हैं। कार्यक्रम में 17 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी की बिहार में यह पहली सरकारी यात्रा है। माना जा रहा है कि पीएम इस दौरान एनडीए की मजबूती और नीतीश कुमार के साथ एकजुटता का मैसेज भी देंगे।

Related posts

डी.के. शिवकुमार को मिला सरकार बनाने का न्योता, 3 जून को लेंगे CM पद की शपथ:राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भेजा आमंत्रण पत्र,

Jansamvad Express Digital

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाक के बीच खेला जाएगा मैच : दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा मैच

Jansamvad Express Digital

9 मार्च से 15 मार्च के मध्य चरणबद्ध ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा

Leave a Comment