Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।

उधर, अयोध्या को 2000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। आज शाम की आरती के बाद अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे।

वहीं, आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे यहां चार घंटे रुकेंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चा थी।

Related posts

मालदीप के मंत्रियो को भारत और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

उज्जैन संभाग में गेहूं उपार्जन और पेयजल प्रदाय की समीक्षा: अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने दिए आवश्यक निर्देश

सज्जन सिंह वर्मा ने किया भोरासा में काकड़दा रोड का भूमि पूजन

Leave a Comment