Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

बदनावर में RSS का 17 दिवसीय प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग शुरू , मालवा प्रांत के 250 से ज्यादा स्वयंसेवकों को बंसी, शंख, आनक, प्रणव जैसे वाद्यों का प्रशिक्षण देंगे,

 

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत का 17 दिवसीय घोष वर्ग रविवार से यहाँ पेटलावद रोड पर स्थित उन्नति एकेडमी में शुरू हुआ। वर्ग में स्वयंसेवक घोष वादन सीखेंगे।

घोष वर्ग में प्रान्त के 250 से अधिक स्वयंसेवक शिक्षार्थी बनकर घोष वादन सीखेंगे। यहां आयोजित यह वर्ग 30 मई तक चलेगा। जिसमे स्वयंसेवक नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे। प्रांत के विभिन्न गांवो से आए स्वयंसेवकों को बंसी, शंख, आनक, प्रणव जैसे वाद्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित दिनचर्या के अनुसार प्रात: काल उठने से लेकर रात को सोने तक विभिन्न सत्रों में अलग-अलग वाद्यों का व्यावहारिक वादन व सैद्धांतिक लिपि अभ्यास करवाया जा रहा है। वर्ग में आरएसएस के केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी यहां आकर अलग अलग सत्र में स्वयंसेवको को मार्गदर्शन देंगे।

वर्ग के तहत 29 मई को प्रकट कार्यक्रम बदनावर में आयोजित होगा। जिसमें सभी लोगो को निमंत्रित किया जाएगा। यहां चल रहे घोष वर्ग में स्वयंसेवको के लिए भोजन की व्यवस्था घर घर से रोटी लेकर की जाएगी। इसके लिए संघ के कार्यकर्ता बदनावर नगर समेत तिलगारा, ढोलाना, राजोद, कठोडिया, बालोदा, बामनसुता, घटगारा, बोराली, बखतगढ़ आदि गांवो में पहुंचेंगे। स्वयंसेवक गांवो में घर घर से रोटी संग्रह कर वर्ग में पहुंचाएंगे। जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवक इसे ग्रहण करेंगे। इसके लिए स्वंयसेवकों की टोलियां तैयार की गई है।

Related posts

स्कुलो की पॉलिसी से अभिभावक परेशान , पोद्दार इंटरनेशनल स्कुल खुद के एप से बेचता है कोर्स , तो एमपी बुक देता मिशनरी स्कुलो को मोटा कमीशन

NTA Paper Leak Action: एनटीए के 47 अफसर बर्खास्त, दर्ज होगा क्रिमिनल केस

राहुल , अखिलेश , ओवेसी और डिम्पल यादव ने ली सांसद पद की शपथ , राहुल ने कहा जय संविधान तो ओवेसी बोले जय फिलिस्तीन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page