Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई जिलो में बारिश की संभावना,अगले 4 दिन बादल छाए रहने का अनुमान

भोपाल में मौसम बदल गया है। सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

रविवार रात 20 से 25 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। मंगलवार को बारिश – ओले का अलर्ट है। भोपाल के कोलार और शहरी हिस्से में ओले गिर सकते हैं। फरवरी में आखिरी बार 2018 में बारिश हुई थी। इस बार बारिश होती है तो 5 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

इसलिए बदला मौसम
IMD, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, ‘चक्रवाती घेरे की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। प्रतिचक्रवात (एंटीसाइक्लोन) की वजह से आंधप्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं। इससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण अगले 3 दिन के लिए प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन में ओले, तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहेगा।’

Related posts

सरकार के प्रस्ताव से ना खुश किसान , दिल्ली के लिए करेंगे कुच

jansamvadexpress

मन की बात 134: CM मोहन यादव ने शुजालपुर में किसानों संग सुना PM मोदी का संबोधन

jansamvadexpress

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token