Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशरायपुरराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश सहित देश के छ: राज्यों में NIA की दबिश

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार को छह राज्यों यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में छापेमारी की। ये सर्च ऑपरेशन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के 12 ठिकानों पर चल रहा है। PFI को पिछले साल आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बैन कर दिया गया था।

खबरों के मुताबिक, राजस्थान के टोंक, कोटा, गंगापुर में NIA की टीम ने देर रात दबिश दी है, कई संदिग्धों को पकड़ा है।

सरकार ने PFI पर 2022 में पांच साल का बैन लगाया
केंद्र सरकार ने पिछले साल 27 सितंबर को PFI और उससे जुड़े 8 संगठनों पर पांच साल का बैन लगाया था। गृह मंत्रालय ने इन संगठनों को बैन करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। संगठन के खिलाफ टेरर लिंक के सबूत मिले। केंद्र सरकार ने यह एक्शन (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) UAPA के तहत लिया। सरकार ने कहा, PFI और उससे जुड़े संगठनों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

Related posts

ज्वेलर्स की दूकान पर ग्राहक बनकर आए चोर ने दिखाई हाथ की सफाई

jansamvadexpress

भाजपा के जिलाध्यक्षो के नाम अब भी तय नहीं : करना पढ़ सकता है थोडा और इन्तजार

jansamvadexpress

पेरिस ओलंपिक 2024 की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल :’जादुई’ फोटो, ने फोटोग्राफर की फैन बना दिया दुनिया को

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token