Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई: रेस्टोरेंट,ढाबे और भोजनालय की जांच की

उज्जैन। श्रावण मास में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हाईजेनिक खाद्य पदार्थ मिल सके इस बात को ध्यान में रखते हुए उज्जैन जिला कलेक्टर रोशन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के आस पास स्थित रेस्टोरेंट, भोजनालय, होटल पर पहुंच कर किचन में रख रखाव और साफ सफाई की जांच की है।

रविवार को दशभुजा भोजनालय, जैन भोजनालय, माँ चामुण्डा भोजनालय, महाकाल रेस्टोरेंट एण्ड नमकीन भण्डार एवं श्री बडा गणेश भोजनालय की जांच की गई। महाकाल रेस्टोरेंट एण्ड नमकीन भण्डार से दही एवं श्री बडा गणेश भोजनालय से पनीर के सैंपल भी लिए गए जिसकी जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये एवं महाकाल रेस्टोरेंट एण्ड नमकीन भण्डार पर खाद्य पदार्थ खुले में रखे पाये जाने पर एवं स्वच्छता पर्याप्त नहीं होने पर, कर्मचारियों द्वारा केप एपरिन नहीं पहनना, कर्मचारियों का मेडिकल नहीं पाये जाने, पेस्ट कंट्रोल, श्री बडा गणेश भोजनालय पर खाद्य पदार्थ का रखरखाव सही नहीं होना, खाद्य पदार्थ खुले में रखे पाये जाने पर एवं स्वच्छता पर्याप्त नहीं होने पर, कर्मचारियों द्वारा केप एपरिन नहीं पहनना, कर्मचारियों का मेडिकल नहीं पाये जाने, पेस्ट कंट्रोल न पाये जाने से नोटिस जारी किये गये।

Related posts

संजीवनी की मुन्नी जाएगी इटेलियन ,2 साल की बच्ची को लिया विदेशी परिवार ने गोद

NEET : अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राज्य सभा में हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित

पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

Leave a Comment