Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, पीएम् राज घाट पहुंचे:पुष्पांजलि अर्पित की; विजय घाट पर पूर्व PM शास्त्री को 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली || देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्हें सत्य और अहिंसा का आदर्श माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री को उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तब मुगलसराय) मुगलसराय में हुआ था।

Related posts

चिनाब ब्रिज को लेकर इंजिनियर माधवी का पोस्ट : मुझे बधाई और श्रेय ना दे

उज्जैन दहल उठा:Ujjain Crime News: CM के गृह नगर में 1 माह में 5 हत्या, पुलिस पर सवाल

उज्जैन जेल प्रहरी ने लगाए केंद्रीय जेल के जिम्मेदारों पर आरोप, शराब 2000 रु. में, बीड़ी-सिगरेट और तम्बाकू 500 रु. तक में जेल में पहुंचाई जा रही, जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत,

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment