Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मेडिकल कंडीशन के आधार पर आप ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की

दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका लगाई है। इसमें उन्होंने मेडिकल कंडीशन के आधार पर जमानत को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की 21 दिन की जमानत 1 जून को खत्म हो रही है।

आम आदमी पार्टी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 7 किलो कम हो गया है और उनका कीटोन लेवल हाई है जो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

ED के केस में जेल जाने के 50 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी। केजरीवाल को 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था।

अब जमानत से जुड़े मामले में आप ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत अवधि 07 दिन और बढाई जाए

Related posts

सिडनी आतंकी हमले में हैदराबाद के रहने वाले साजिद का नाम आया सामने : भारत में नहीं कोई अपराधिक रिकार्ड

Jansamvad Express Digital

दो वर्ष से फरार चल रहा आरोपी लगा पुलिस के हाथ : चेकिंग के दोरान इंगोरिया थाना पुलिस ने किया किया गिरफ्तार

बात ना करने पर सरफिरे ने महिला मित्र के फ्लेट में लगाईं आग

Leave a Comment