Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बात ना करने पर सरफिरे ने महिला मित्र के फ्लेट में लगाईं आग

इंदौर के कनाड़िया इलाके में महिला मित्र के फ्लैट में आग लगाने वाले आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पीड़िता महिला थाने में भी शिकायत कर चुकी थी।

एमआईजी थाने में केस दर्ज कराया तो आरोपी के परिवार जनों ने महिला से माफी मांगकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह खुद को निर्दोष बताने लगा। कहने लगा कि फ्लैट में लगी आग को बुझाई है। जब फुटेज दिखाए गए तब उसने कहा कि महिला बात नहीं करती इसलिए नाराज था। गुस्से में आकर फ्लैट में आग लगा दी है।

बिल्डिंग कनाड़िया के आलोक नगर में है। महिला 34 साल की। आरोपी तरुण ढकेता, सुखलिया ने फ्लैट में सिर्फ इसलिए आग लगा दी, क्योंकि महिला उससे बात नहीं करती थी। महिला का पति नहीं है। वह यहां दो बेटों के साथ रहती है। तरुण को पिछले 3 सालों से जानती है। आरोपी कई बार साथ रहने के लिए दबाव बना चुका है। महिला इस बात से लगातार इनकार करती रही।

एक साल से महिला उससे बात करना बंद कर दी। आरोपी तरुण रोजाना कई बार कॉल करके परेशान करता। महिला तंग होकर महिला थाने पहुंची। शिकायत की। लेकिन वह नहीं माना।

Related posts

ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड अब होंगे ऑनलाइन : पुलिस चेकिंग में मोबाइल पर ऑनलाइन दिखा सकेंगे

Jansamvad Express Digital

आखिर जिम्मेदार कौन करंट लगने से भैंस की मौत

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे सर कीर स्टार्मर:लेबर पार्टी बहुमत के करीब , ऋषि सुनक देंगे इस्तीफा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment