Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रतलाम की आलोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले पार्षद और कार्यकर्ताओ को पार्टी ने दिया नोटिस

रतलाम | मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी आलाकमान ने अब आगामी लोकसभा को ध्यान में रखते हुए , [पार्टी के जीते और हारे प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओ को अनुशासन हीनता करने का नोटिस जारी किया और सात दिवस में जवाब माँगा है |

कहा जा सकता है की विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा संगठन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी के विरोध में काम करने वाले आलोट मंडल के तीन पदाधिकारियों को पार्टी ने अनुशासनहीनता के नोटिस दिए हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने नोटिस जारी कर 7 दिनों में जवाब मांगा है।

अनुशासनहीनता करने में आलोट के वार्ड 6 से पार्षद अशोक खींची, पूर्व पार्षद प्रेमचंद गुप्ता, भाजपा नेता भारत सिंह परिहार ताजली ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्य किया। विधानसभा में भाजपा ने चिंतामणि मालवीय को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि आलोट से भाजपा के चिंतामणि मालवीय ने ही जीत दर्ज की है।

Related posts

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन तथा स्थानीय प्रतिरोध क्षमता आपदा जोखिम न्यूनीकरण की तृतीय बैठक में शामिल हुए महापौर टटवाल

आज प्रदेश भर की कृषि उपज मंडी में मुहूर्त की खरीदी : एक दिन पहले ही किसान अनाज लेकर पहुंचे

Jansamvad Express Digital

सोनम राजा केस में मेघालय के मंत्री कपल्स के परिवार पर करेंगे मानहानि का केस : कहा मेघालय की छबी ख़राब करने का किया काम

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page