Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रील के लिए नियम तोडना पड़ा भारी : सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर पर मामला दर्ज

उज्जैन || सोशल मीडिया पर रोब झाड़ते हुए विडिओ वायरल करने के मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने बुधवार को सोशल मिडिया इन्फ़्लुएन्सर रोशन यादव पर विभिन्न धारा में मामला दर्ज कर लिया | हाल ही में रोशन यादव ने   उज्जैन के  खाकचौक चौराहा पर कार से स्टंट करते वीडियो बनाकर अपने पेज पर पोस्ट किया था , जो साफ तोर से ट्राफिक नियम का  उल्लंघन नजर आता है  पुलिस ने विडिओ वायरल होने के बाद कार को जप्त करते हुए कार के मालिक रोशन यादव पर प्रकरण दर्ज कर लिया |

इंस्टाग्राम पर वीडियो से पुलिस को मिली जानकारी

इंस्टाग्राम पर वीडियो में काली थार को तेज रफ्तार और रांग साइड में चलाते हुए देखा गया। ड्राइवर तेज आवाज में हूटर बजाते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि वाहन में काले रंग की अवैध फिल्म लगी थी और नंबर प्लेट नियमानुसार नहीं थी। चालक ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी। पुलिस ने इसे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन माना।

पुलिस ने कार मालिक पर की इन धारा में की कार्यवाई

पुलिस ने वाहन चालक की पहचान रोशन यादव, निवासी इंदौर गेट, उज्जैन के रूप में की। उसके खिलाफ धारा 281 बीएनएस, 185(4), 138(3)/177 सीएमवीआर तथा 51/177, 100(2)/177 और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना चिमनगंजमंडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच निरीक्षक गजेन्द्र पौरिया द्वारा की जा रही है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सूबेदार I.P.S ने चलवाई निगम की JCB

Jansamvad Express Digital

लोकसभा में आज से पहले सत्र की शूरुवात हुई , प्रोटेम स्पीकर ने शपथ ली , नव निर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली सूचि जारी की ,राहुल गाँधी का नाम भी पहली सूचि में शामिल

Leave a Comment