Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

समर्थकों की नारेबाजी पर राहुल गांधी ने कहा ‘मैं राजा नहीं हूं, में राजा बनना भी नहीं चाहता

नई दिल्ली || कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह राजा नहीं बनना चाहते और इसकी अवधारणा के ही खिलाफ हैं। उन्होंने यह बात ‘संवैधानिक चुनौतियां: परिप्रेक्ष्य और रास्ते’ नाम के एक दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वार्षिक कानूनी सम्मेलन-2025 में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, कार्यक्रम में राहुल के संबोधन के दौरान समर्थकों और राहुल को चाहने वालों ने उनके लिए नारेबारी की। लोग चिल्ला रहे थे- ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो’। इस पर राहुल ने कहा कि मैं राजा नहीं हूं। राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हूं।

जैसे ही राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरू किया, विज्ञान भवन हॉल में मौजूद दर्शकों ने ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, ‘नहीं बॉस, मैं राजा नहीं हूं। राजा बनाना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के खिलाफ हूं। अवधारणा के भी खिलाफ हूं।’ राहुल पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘राजा’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन पर जनता की आवाज न सुनने का आरोप लगा चुके हैं।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

128 दिन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर लौटे नागर का नगर में हुआ स्वागत

वायनाड लोकसभा से कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा को बनाया प्रत्याशी : राहुल गाँधी ने छोड़ी थी सीट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment