Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आगरा में ड्रग विभाग और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की नकली दवाएं जब्त, रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार

आगरा || आगरा में ड्रग विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवा के करीब चार करोड़ रुपये के जखीरे को जब्त किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के फुब्बारा मार्केट में हेमा मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी की दुकान और गोदामों पर छापा मारा गया। एसटीएफ ने आगरा कैंट से गोदाम को भेजी जा रही नकली दवाएं भी पकड़ीं। इसी दौरान, हेमा मेडिको के मालिक हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को मामले को रफा दफा करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने का प्रयास किया, जिसे बाद में दो करोड़ तक बढ़ा दिया। अधिकारियों ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। नकली दवा मामले में आगरा और लखनऊ के कई आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक ने बताया कि इस कारोबार का कनेक्शन दक्षिण भारत समेत कई राज्यों से जुड़ा है। बाइट – नरेश मोहन दीपक, सहायक आयुक्त, औषधि एवं खाद्य सुरक्षा

 

Related posts

सोशल मिडिया पर चल रही खबरे पूरी तरह झूठी ब्लेकमेल करने की नियत से मेरी छबि ख़राब की जा रही ,चिमनगंज थाने से मुचलके पर हूँ ,छबी ख़राब करने वालो पर करूँगा 10 करोड़ की मानहानि -अश्विन कासलीवाल

Jansamvad Express Digital

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही , कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद

बेटे की मन्नत पूरी होने के साथ ही पिता ने तोल दिया नोटों से : दान कर दिए सभी रूपये मंदिर में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment