Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीति

आदिवासी युवक के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ एनएसयूआई ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका

उज्जैन। सीधी मे भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया मैं चल रहा है, जिसको लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है चुनावी साल में एक बार फिर भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस को एक मुद्दा मिल गया है , कांग्रेस ने उक्त मुद्दे को आदिवासियों के अपमान से जोड़ कर प्रदेश स्तर पर भाजपा के खिलाफ आन्दोलन शुरू कर दिए है , कांग्रेस उक्त मामले में विधायक प्रतिनिधि पर कड़ी कार्रवाही सहित माफिया अभियान के तहत उक्त प्रवेश शुक्ला के घर पर भी बुलडोजर चलाने की मांग कर रही है |

कांग्रेस का मानना है की  मध्यप्रदेश में आदिवासी भाइयों के साथ भाजपा नेताओं के सत्ता के मद में होकर इस तरह के कृत्य करना आम बात हो गई है मध्यप्रदेश में पुलिस एवं कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म सी हो गई है भाजपा नेताओं और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है

अब आदिवासी युवक  के साथ किए गए इस कृत्य को लेकर उज्जैन  एनएसयूआई के छात्रों में अपार रोष व्याप्त है इसी रोष के चलते एनएसयूआई कार्यकर्ताओ  द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष  हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में चामुंडा माता चौराहे से देवास गेट चौराहे तक मार्च निकालकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका एवं नारेबाजी की इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुदर्शन गोयल, डॉ. जितेंद्र परमार, फूलचंद जरिया  विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं हिमांशु शुक्ल,तरुण लश्करी, राजवीर राणा,यशवंत चौहान, तरुण परिहार,विशु यादव, विश्वजीत मीणा,लक्की शर्मा जयंत ठाकुर,ज्योतिराज सिंह चौहान,तनीज जाट ,राज बिडलिया,गौतम,नाज़िम,अमन पटेल,आदि साथी मौजूद रहे यह जानकारी मयंक राजपूत ने दी।

Related posts

Indore Water Crisis: कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी

महाकाल लोक के फेस 2 का लोकार्पण आज , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे लोकार्पण

फिर नोट बंदी , अब 2 हजार के नोट हुए बंद 30 सितम्बर तक रहेंगे लागु ,जिनके पास है वह बैंक में बदला सकेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment