Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

इंदौर |  मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। वे खुद मेट्रो में सवार हुए और गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन-3 तक  का सफर किया। वे पायलट केबिन में भी पहुंचे। वहां खड़े होकर बाहर का नाजारा देखा। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 5-6 महीने में मेट्रो का रेगुलर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेट्रो का सफर सुगम, सुरक्षित, सुविधापूर्ण और सस्ता है। यह सुंदर भी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम को गांधी नगर स्टेशन पर ट्रायल के लिए पूजन किया। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मेट्रो केवल इंदौर तक नहीं रहेगी। हमारा संकल्प है कि 2028 के सिंहस्थ में आप इंदौर से मेट्रो में बैठकर महाकाल बाबा के दर्शन करने जाएंगे। सीएम ने कहा कि इंदौर तेज गति से आगे बढ़ सके, इसके लिए इंदौर और आसपास के क्षेत्र को मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी बनाया जाएगा।

सीएम द्वारा मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद से इंदौर शहर अब देश के मेट्रो सिटी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। डिपो से लेकर स्टेशन और रूट पर फूलों से सजावट की गई है। गांधीनगर स्टेशन से टीसीएस तक हाई लेवल की लाइटिंग है। कई LED स्क्रीन लगी हैं। बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मेट्रो का श्रीगणेश देखने के लिए पहुंचे हैं। ट्रायल रन के लिए इंदौर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कार्यक्रम स्थल पर हाथ में तिरंगा लिए लोग अद्भुत खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

Related posts

कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

Jansamvad Express Digital

11 विक्रम और 11 एकलव्य पुरस्कार वितरण: हाईकोर्ट के स्टे पर एक विक्रम अवॉर्ड होल्ड

चोबीस खम्बा माता मंदिर पर हुई अष्टमी पूजा ,27 किलोमीटर की यात्रा 40 मंदिरों में पूजन

Leave a Comment